{"_id":"69f0f68365069faba803a3f9","slug":"congress-leader-said-the-child-is-fighting-a-battle-between-life-and-death-action-should-be-taken-against-the-culprits-rewari-news-c-198-1-rew1001-237584-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कांग्रेस नेता बोले- बच्चा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा, दोषियों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कांग्रेस नेता बोले- बच्चा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा, दोषियों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
भिवाड़ी। यूआईटी थाने में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ मारपीट करने के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद संजना जाटव, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, सहित अन्य नेताओं ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और पुलिसकर्मियों पर दो दिनों पर कार्रवाई की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष बोले-बच्चा वेंटिलेटर पर है
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि उन्होंने सोमवार को अस्पताल जाकर बच्चे को देखा था। बच्चे के कमर, हाथ-पैरों में सूजन है, दोनों पैरों में फ्रैक्चर हैं और वह वेंटिलेटर पर है। जूली ने आरोप लगाया कि यूआईटी थाने का एसएचओ अस्पताल में बच्चे की पहरेदारी कर रहा है। परिजनों को उससे मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा है।
परिजनों ने किशोर से बाइक चोरी के आरोप में मारपीट और थर्ड डिग्री यातना के मामले में यूआईटी थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बच्चे के पिता ने लिखित शिकायत में बताया है कि 21 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे भिवाड़ी फेस-3 थाने से सिपाही गोपाल और अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। पुलिसकर्मी उसे जबरन अपने साथ ले गए। किस मामले में ले गए इस पर पुलिस ने कुछ नहीं कहा है। उस समय किशोर पूरी तरह स्वस्थ था।
परिजनों के मुताबिक बाद में चचेरे भाई को थाना प्रभारी दारा सिंह मीणा का फोन आया। फोन पर किशोर रोते हुए मदद मांग रहा था और बताया कि पुलिसकर्मी उसे बुरी तरह पीट रहे हैं।