फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress has always given priority to development: Rao Narendra

कांग्रेस ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी : राव नरेंद्र

Tue, 05 May 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress has always given priority to development: Rao Narendra
प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद चुनाव के तहत कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस की चेयरमैन प्रत्याशी निहारिका चौधरी के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। जोगी धर्मशाला कतोपुर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास का प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसके बाद परशुराम कॉलोनी भाड़ावास रोड पर जनसमर्थन जुटाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों ही स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए, जिससे आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को मौका मिलने पर शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed