फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress demands to stop obscenity on social media

Rewari News: कांग्रेस ने की सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने की मांग

Thu, 14 May 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress demands to stop obscenity on social media
सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस का
रेवाड़ी। कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर सोशल मीडिया पर बढ़ रही अश्लील सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अनिल धानक ने कहा कि पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री परोसी जा रही है, जिसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, युवतियों और महिलाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है, इसलिए इस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते अश्लीलता पर नियंत्रण नहीं किया गया तो समाज में इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने सोशल मीडिया पर हथियारों विशेषकर पिस्तौल के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए थे, उसी प्रकार अश्लील सामग्री पर भी सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि पुलिस शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करती है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सामाजिक स्तर पर भी अश्लीलता पर रोक लगाने के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, मामराज, राजेश ठेकेदार, रवि मेहरा, जगदीश खरे, राहुल खरे, नवनीत, इंद्रजीत, सुदेश कुमार, बसंती देवी, सुधा गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed