{"_id":"6a5d177d213cf1f0190efa82","slug":"concern-expressed-over-the-problems-faced-by-retired-railway-employees-rewari-news-c-198-1-rew1001-242115-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर जताई चिंता
Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान जानकारी देते एसोसिएशन के कर्मचारी। स्रोत : एसोसिएशन
- फोटो : मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। रेलवे सेवानिवृत्त एसोसिएशन रेवाड़ी शाखा की मासिक बैठक श्री राम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब परिसर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता शाखा चेयरमैन तेज प्रकाश शर्मा और संचालन जोनल अध्यक्ष व शाखा सचिव केके सक्सेना ने किया। इसमें सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
रेलवे बोर्ड की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को मिलने वाले पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लिमेंटरी पास और विधवा पास को ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के फैसले पर नाराजगी जताई गई। कर्मचारियों का कहना था कि इस व्यवस्था से बुजुर्ग पेंशनरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और उन्हें एंड्रॉयड फोन, इंटरनेट और ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है। नई व्यवस्था में एचआरएमएस के माध्यम से पास जारी होने और आईआरसीटीसी के जरिये आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने से बुजुर्गों के सामने व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि इस समस्या को लेकर एसोसिएशन की ओर से 20 जून को रेलवे मंत्री और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 15 जुलाई को निर्देश जारी कर कुछ राहत दी है। इसमें एचआरएमएस से कॉम्प्लिमेंटरी पास या विधवा पास लेने में परेशानी होने पर तीन माह तक मैनुअल पास जारी करने की अनुमति दी गई है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि यह राहत पर्याप्त नहीं है और सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा को देखते हुए पुरानी व्यवस्था भी जारी रखी जानी चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन और जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने पर भी विचार करने की बात कही।
बैठक में मादन लाल, विष्णु भगवान शर्मा, राम जीवन, प्रेम नेगी, सुवा प्रकाश, बनवारी लाल, शिव दयाल, यतेंद्र सिंह यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।