{"_id":"6ac14673284a2b83f800dbe4","slug":"concern-expressed-over-rising-substance-abuse-and-discrimination-among-women-rewari-news-c-198-1-fth1001-246534-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिलाओं में बढ़ती नशाखोरी और भेदभाव पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिलाओं में बढ़ती नशाखोरी और भेदभाव पर जताई चिंता
Sat, 03 Oct 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
निमोठ में महिला सांस्कृतिक संगठन के सम्मेलन में मौजूद महिलाएं व पदाधिकारी।स्रोत: यूनियन
रेवाड़ी। महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से गांव निणोठ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में महिलाओं से भेदभाव, गिरते मानवीय मूल्यों और महिलाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई गई।
ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता विद्यादेवी और संचालन संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा देवी ने किया। मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि रेवाड़ी में महिलाओं के बीच जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि एम्स संघर्ष समिति मनेठी के आंदोलन तथा रामगढ़-भगवानपुर में अस्पताल निर्माण को लेकर चले आंदोलनों में महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं को लंबे समय तक घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रखने की सोच ने उनके विकास को प्रभावित किया है। सामाजिक जागरूकता और भागीदारी बढ़ने से महिलाएं अब विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा को जरूरी बताते हुए नशाखोरी और हर प्रकार के भेदभाव के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
सम्मेलन में 26 अक्तूबर को रोहतक के नांदल भवन, बोहर में होने वाली महापंचायत में महिलाओं की भागीदारी का निर्णय लिया गया। साथ ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह की भांजी गुरजीत कौर का निमोठ की महिलाओं की ओर से स्वागत करने की बात कही गई।