फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Concern... Even after two merit lists, all 24 seats of Housekeeper trade are vacant

Rewari News: चिंता...दो मेरिट लिस्ट के बाद भी हाउसकीपर ट्रेड की सभी 24 सीटें रिक्त

Wed, 16 Jul 2025 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Concern... Even after two merit lists, all 24 seats of Housekeeper trade are vacant
फोटो: 6आईटीआई में सीटों की जांच करते शिक्षकगण। संवाद
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दो मेरिट लिस्ट के बाद भी अधिकतर सीटें खाली हैं। शहर स्थित राजकीय आईटीआई में हाउसकीपर ट्रेड की सभी 24 सीटें रिक्त हैं। टीपीईएस ट्रेड में केवल 5 सीटें भरी हैं और 43 अब भी रिक्त हैं। प्लंबर ट्रेड में 11 सीटें भरी गई हैं और 37 सीटें अभी शेष हैं।
विज्ञापन

कुछ ट्रेड में स्थिति संतोषजनक रही है। कोपा ट्रेड में सभी 24 सीटें भरी जा चुकी हैं। इलेक्ट्रीशियन ड्यूल में 12 सीटों पर नामांकन हो चुका है जबकि 8 सीटें बची हैं। फिटर ट्रेड में 18 छात्रों ने दाखिला लिया है और 22 सीटें खाली हैं। आरएसी ट्रेड में 21 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं और 27 खाली हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सभी संस्थानों ने बची हुई सीटों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अधिकांश ट्रेड में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिला आईटीआई संस्थान में भी अधिकतर ट्रेडों में सीटें खाली हैं। हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड में सिर्फ 8 सीटों पर नामांकन हुआ है जबकि 48 सीटें अभी खाली हैं। ड्रेस मेकिंग, कटाई एवं सिलाई और कढ़ाई एवं सुई कार्य जैसे ट्रेडों में 35 से 37 सीटों पर दाखिले हुए हैं लेकिन अधिकांश सीटें अब भी भरी जानी बाकी हैं।
कंप्यूटर से जुड़े सीओपीए ट्रेड में 48 में 25 सीटें भरी गई हैं जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में केवल 5 छात्राओं ने अब तक दाखिला लिया है। अब इन सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब 3 हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं।

विद्यार्थियों को इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा संस्थान

दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।


-------------



वर्जन
आईटीआई में दाखिले को लेकर बची हुई सीटों का ब्यौरा जारी कर दिया गया है। जल्द ही ऑन द स्पॉट दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा। फिलहाल संस्थान की ओर से योग्य अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है। -सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed