फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Conceptual clarity, inquisitive attitude key to success: Dr. Naveen

वैचारिक स्पष्टता, जिज्ञासु प्रवृत्ति सफलता की कुंजी : डॉ. नवीन

Mon, 18 Mar 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Conceptual clarity, inquisitive attitude key to success: Dr. Naveen
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत: स्वय
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज के बीएससी, बीसीए और बीएससी (बायोटेक) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और कंप्यूटर के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। आइक्यूएसी, प्लेसमेंट सेल तथा एलुमनाई संगठन (नींव) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के डिप्टी रजिस्ट्रार और करियर काउंसलर डॉ. नवीन पिपलानी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ वैचारिक स्पष्टता, जिज्ञासु प्रवृत्ति, एकाग्रता और मेहनत को सफलता की कुंजी बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि मार्च कॅरियर काउंसलिंग माह के रूप में मना रहे हैं। डॉ. नवीन पिपलानी ने केएलपी कॉलेज के बीएससी, बीसीए और बीएससी (बायोटेक) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कॅरियर के बारे में आईएफएस, जैम, जू-कीपिंग, लैब टेक्नीशियन, एनडीए, सीडीएस, नर्सिंग जैसे विकल्पों के बारे में बताते हुए ऐसे कई सर्टिफाइड पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। विषय के शब्दकोश को पढ़ने की सलाह देते हुए टेक्निकल राइटिंग स्किल्स और सामान्य अंग्रेजी गणित हिंदी कंप्यूटर और सहित समसामयिक विषयों की जानकारी को जरूरी बताया। यहाँ तक कि सिविल सर्विस के बारे में भी जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आइक्यूएसी और प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. अनुराधा दीपक, प्रदीप अहलावत तथा डॉ. प्रदीप बंसल सहित उपस्थित सभी शैक्षणिक स्टाफ ने मुख्य वक्ता को पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इंसेट
ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य के लिए आवश्यक

कॉलेज कार्यकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम संयोजक और मंच संचालक के रूप में डॉ. प्रदीप बंसल ने मुख्यवक्ता, आइक्यूएसी, प्लेसमेंट सेल और नींव के सदस्यों सहित उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा, डाॅ. प्रदीप बंसल, डॉ. दिनेश कुमार, राकेश कुमार, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डाॅ. ममता शर्मा, मुकुट अग्रवाल और खुशबू राव आदि शैक्षणिक स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता। स्रोत: स्वय

रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता। स्रोत: स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed