फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Complaint sent to CM for getting pension

पेंशन बनवाने के लिए सीएम को भेजी शिकायत

Thu, 23 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Complaint sent to CM for getting pension
गांव कोसली निवासी बेसहारा 58 वर्षीय मंजू पेंशन बनवाने की मांग को लेकर कई माह से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। आखिर मंजू ने पेंशन बनवाने के लिए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। मंजू पेंशन बनवाने की मांग को लेकर पिछले कई माह से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं लेकिन आज तक उनकी पेंशन नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

मंजू ने बताया कि वर्ष 1978 में उनके पिता की मौत हो गई थी जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। उसके पश्चात उनकी मां हेमलता जैसे-तैसे उनका पालन पोषण कर रही थीं। 2005 उनकी मां की भी मौत हो गई। अब घर में कोई कमाने वाला नहीं है जिसके चलते उन्हें न केवल आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि भोजन सहित अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग व शरीर में तकलीफ होने के कारण वह कहीं काम भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन बनवाने के लिए वह पिछले कई माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं लेकिन उनकी पेंशन नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने शिकायत के माध्यम से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि अगर सरकार जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं करती है तो न्यायालय का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

आपके माध्यम से ही इस प्रकार की शिकायत मिली है, अगर मंजू पेंशन के लिए पात्र होगी तो उनकी पेंशन जरूर बनाई जाएगी। अभी वह कोसली में है जाने के बाद कार्यालय में देखा जाएगा किन कारणों से पेंशन नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेणूबाला, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed