फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Competitions in schools under nutrition campaign from today

Rewari News: पोषण अभियान के तहत स्कूलों में प्रतियोगिताएं आज से

Wed, 18 Sep 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 18 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Competitions in schools under nutrition campaign from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में राष्ट्रीय पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
18 सितंबर को विद्यालयों में बेटी के जन्मदिन का आयोजन किया जाएगा। 20 सितंबर को पोस्टर मेकिंग और 21 सितंबर को कला, नुक्कड़ नाटक, पौष्टिक आहार पर भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ प्रतियोगिता होगी। 25 सितंबर को नो जंक फूड विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। छात्राओं को पौष्टिक आहार के बारे में बताया जाएगा। 26 सितंबर को स्कूल पोषण वाटिका बनाने और इसके लाभ के बारे में बताया जाएगा। 27 सितंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। 28 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। 30 सितंबर को स्कूलों में जिला व खंड स्तर पर पीटीएम का आयोजन होगा।

महानिदेशक मौलिक शिक्षा ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रतियोगिता के संबंध में निर्देश दिए थे। शेड्यूल के अनुसार सात सितंबर को ग्रुप डिस्कशन के जरिए विद्यार्थियों को एनीमिया के बारे में बताया गया था। 10 सितंबर को जिला व खंड स्तर पर रेसिपी प्रतियोगिता हुई थी। 16 सितंबर को विद्यालयों में खाने की पौष्टिकता एवं स्वच्छता के बारे में बताया गया था।
विज्ञापन



-
वर्जन:
पोषण माह के तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है। विद्यार्थियों को पोषण आहार के बारे में बताया जा रहा है। भाषण, वाद-विवाद, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। -दुष्यंत सिंह प्राचार्य, पीएम श्री विद्यालय, बिठवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed