फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Competition to submit EVMs among polling parties after voting

Rewari News: मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों में ईवीएम जमा कराने की होड़

Mon, 27 May 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Competition to submit EVMs among polling parties after voting
रेवाड़ी। शनिवार को मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ईवीएम रखने के लिए पोलिंग पार्टियों को मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक ईवीएम रखने की प्रक्रिया चलती रही। वहीं मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब प्रशासन ने आगे की तैयारी शुरू कर दी है। ईवीएम की देखरेख के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तीन शिफ्ट में 24 घंटे स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

ईवीएम को स्टोर करने व सुरक्षा के दृष्टिगत गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र बावल के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 रेवाड़ी के भू-तल पर व विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 के प्रथम तल पर तथा रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में बनाए गए स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग के लिए 4 जून मतगणना तिथि तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। संबंधित एआरओ एवं एसडीएम के निर्देशन व देखरेख में स्ट्रांग रूम की तीन शिफ्टों रात 10 बजे से सुबह 6 बजे, सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तथा दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक 24 घंटे मॉनिटरिंग करेंगे। जिलाधीश की ओर से ईटीओ सेल्स टैक्स रेवाड़ी विकास जाखड़, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी रविंद्र गोठवाल तथा एसडीओ बावल प्रवीण चौयाल को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे, सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तथा दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक विधानसभा क्षेत्र बावल के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 के भू-तल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम के लिए, डीएफओ रेवाड़ी सूर्य प्रकाश, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी विनोद बागड़ी तथा एसडीओ डीएचबीवीएन कोसली आशीष कुमार को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे, सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तथा दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

इंसेट

कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए इन अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में एसडीओ डीएचबीवीएन पाल्हावास रविंद्र कुमार, डीडीएएच रेवाड़ी नसीब सिंह व एसडीओ लोक निर्माण विभाग रेवाड़ी रामनिवास को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे, सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तथा दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed