फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Company employee died in the accident, another injured

Rewari News: हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत, दूसरा घायल

Mon, 02 Jan 2023 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Company employee died in the accident, another injured
रेवाड़ी। गुरावड़ा बस स्टैंड के पास एक बस ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो कंपनी कर्मचारियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती करवा दिया है। रोहड़ाई थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रतनथल निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लुहारी स्थित कंपनी में काम करता है। उसका भाई मनीष(24) व गांव निवासी अवतार भी उसी की कंपनी में काम करते हैं। सोमवार की सुबह दोनों मोटरसाइकिल पर बैठकर ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके पीछे सुनील भी अपनी मोटसाइकिल से जा रहा था। जब वह दोनों गुरावड़ा बस स्टैंड से आगे चले तो पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उसके भाई मनीष की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक मौका देखकर फरार हो गया। लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर मेें भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अवतार सिंह को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने मृतक के भाई सुनील की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुुरू दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed