फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Company employee and ex-serviceman cheated of 1.43 lakhs

कंपनी कर्मी व पूर्व सैनिक से 1.43 लाख की ठगी

Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Company employee and ex-serviceman cheated of 1.43 lakhs
धारूहेड़ा। साइबर ठगों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी के खाते से 46 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरी ओर कोसली निवासी पूर्व सैनिक के मोबाइल में एप डाउनलोड करा 97 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोसली के मोहल्ला जाल वाला बंगला निवासी हरिचरण ने बताया कि वह साल 2020 में सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका कम्यूटेशन अमाउंट न मिलने के कारण सेना की वेबसाइट पर एक शिकायत की थी। बुधवार की शाम करीब सवा सात बजे उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया और शिकायत के बारे में पूछा। उसने हरिचरण से कहा कि उनको चेहरे की पहचान करनी होगी, जिसके लिए मोबाइल में एक एप डाउनलोड करनी पड़ेगी। हरिचरण साइबर ठग के झांसे में आ गए और अपने मोबाइल में टीम विवर क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कर ली। उन्होंने ठग के बताए अनुसार एप में जानकारी दे दी। कुछ समय बाद उनके खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। कुछ ही देर में हरिचरण के बैंक खाता से पांच बार में 97 हजार 500 रुपये कट गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कोसली थाना पुलिस ने वीरवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव आकेड़ा की नारायण विहार कॉलोनी निवासी इंद्रदेव यादव ने कहा है कि वह पांच मार्च की दोपहर कंपनी से घर लौटे थे। घर आने के बाद वह सो गए। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की काल आई, जिसने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से बहुत लेनदेन हो रहा है, जिसकी पुष्टि के लिए हा करें। नींद में होने के कारण वह कुछ समझ नहीं पाए। थोड़ी ही देर में उनके बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आया। दो बार में उनके बैंक खाते से 45 हजार 955 रुपये कट गए। उन्होंने उसी नंबर पर काल की तो स्विच आफ था। इंद्रदेव यादव ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed