{"_id":"65dce3937fd9eda28a05cc94","slug":"commendable-decisions-were-taken-in-the-budget-for-all-sections-of-the-society-rewari-news-c-198-1-rew1001-201326-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बजट में सभी वर्ग के लिए सराहनीय निर्णय लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बजट में सभी वर्ग के लिए सराहनीय निर्णय लिए गए
विज्ञापन
कोसली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के बजट सत्र में एक ओर जहां क्षेत्र की अनेकों मांगों को प्रमुखता से रखा, वहीं अपने चिर-परिचित शायरना अंदाज में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर 2047 तक विकसित भारत के ध्येय को लेकर तैयार किए गए बजट की भी जमकर सराहना की। उन्होंने दक्षिण हरियाणा को एम्स का ऐतिहासिक तोहफा देने के साथ-साथ सोमवार को वर्चुअल माध्यम से कोसली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण तथा डहीना-जैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज के शिलान्यास करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार भी जताया।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रदेश के बजट में सभी वर्ग के लिए सराहनीय निर्णय लिए गए हैं। यादव ने कहा कि रेवाड़ी से वायां बेरली, दडौली, शहादतनगर होती हुई नाहड़ रोड तक के मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाए। गुड़ियानी से सुर्खपुर रोड को चौड़ा करने, आरओबी कोसली पुलिस के निर्माण की धीमी गति में तेजी लाने, कोसली बाईपास का निर्माण कराने, डहीना को सब डिविजन का दर्जा दिए जाने, कोसली सब डिविजन पर खंड कार्यालय बनाए जाने, शहादत नगर में चल रहे नर्सिंग कॉलेज के निर्माण को पूरा करा इसी सत्र से कराएं चालू कराने, भाकली में आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने का कार्य कराने तथा कंवाली कॉलेज में भूगोल की पीजी की कक्षाएं शुरू करने तथा खेल मैदान में एसट्रेफ ट्रफ बनाने की मांग को जोरदार ढंग से उठाते हुए मांगों को पूरा कराने की आवाज बुलंद की।