{"_id":"672d0a686f7844d1210c4234","slug":"commanding-officer-of-ncc-rewari-colonel-somveer-dabas-inspected-rewari-news-c-198-1-rew1001-211367-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनसीसी रेवाड़ी के कमान अधिकारी कर्नल सोमवीर डबास ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनसीसी रेवाड़ी के कमान अधिकारी कर्नल सोमवीर डबास ने किया निरीक्षण
Fri, 08 Nov 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव बालावास जमापुर स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल में 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के कमान अधिकारी कर्नल सोमवीर डबास ने निरीक्षण किया। चेयरमैन रामअवतार यादव ने उनके बड़े जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया।
कर्नल सोमवीर डबास ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स के साथ संवाद करना और एनसीसी के प्रशिक्षण स्तर के बारे में जानना है। उन्होंने कैडेट्स को सशस्त्र बलों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी तथा भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने किसी भी परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी, पूर्ण जानकारी जुटाने के साथ पूरे आत्मविश्वास से साक्षात्कार देने तथा खुद को तैयार करने की सलाह दी। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी के सूबेदार मेजर सुरजीत, नायब सूबेदार हरिन्द्र और हवालदार संजय डागर से एनसीसी ट्रेनिंग की आवश्यक बातें साझा की। स्कूल चेयरमैन रामअवतार यादव ने कर्नल सोमवीर डबास द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाने का आश्वासन दिया और बच्चों को भी अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।