फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Comedians tickled fiercely

हास्य कलाकारों ने जमकर गुदगुदाया

Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Comedians tickled fiercely
हांस्य कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त यशेंद्र सिंह व अन्य कवि। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा कला परिषद गुरुग्राम मंडल तथा मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोक नाट्य कला संरक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नाईवाली चौक के निकट सैंडपाइपर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हास्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। हास्य कवि हलचल हरियाणवी के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेवाड़ी के उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं ब्लॉक समिति सदस्य नरेश स्वामी ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कवि हलचल हरियाणवी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए परिषद द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने हलचल हरियाणवी के साहित्य की प्रशंसा करते हुए प्रेरक बताया। लगभग 3 घंटे चले इस कार्यक्रम में जाने-माने हास्य कलाकार युसूफ भारद्वाज, सत्यदेव हरियाणवी, महेंद्र शर्मा, मास्टर महेंद्र, जोगेंद्र मोर, आलोक भांडोरिया ने सामाजिक विद्रूपताओं और विसंगतियों पर कटाक्ष करते हुए लोगों को जमकर हंसाया। वहीं स्थानीय कवि सत्यवीर नाहड़िया, त्रिलोक फतेहपुरी, दलबीर फूल, मनोज कौशिक, नेमीचंद शांडिल्य, गौतम इलाहाबादी आदि ने भी कार्यक्रम में अपनी सराहनीय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि आलोक भांडोरिया ने किया। इस मौके पर माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, आईएमए, आरएमपी एसोसिएशन, रेजांगला शौर्य समिति, सेवा स्तंभ, हजरस, हिंदी सेवा समिति, भगत सिंह युवा दल सहित अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक संगठनों के पदाधिकारियों में हास्य कवि हलचल हरियाणवी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी हास्य कलाकारों और मेहमानों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर बावल के एसडीएम संजीव कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश शर्मा, एआईपीआरओ सुरेश गुप्ता, परिषद के अध्यक्ष सुंदरलाल भांडोरिया, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव भूप सिंह भारती, डॉ.आत्म प्रकाश यादव डॉ. शिवरत्तन यादव, प्रवीन इष्टधारी सहित अनेक संगठनों से जुड़े साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed