फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Coaches will be temporarily increased in trains from the first

Rewari News: पहली से ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

Tue, 30 Dec 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Coaches will be temporarily increased in trains from the first
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 1 जनवरी से कई ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के डिब्बों में अस्थायी रूप से बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़–दिल्ली सराय ट्रेन में लालगढ़ से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक और दिल्ली सराय से 3 जनवरी से 2 फरवरी तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक और उदयपुर सिटी से 2 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर–अमृतसर–अजमेर रेल सेवा में अजमेर से 5 जनवरी से 28 जनवरी तक और अमृतसर से 6 जनवरी से 29 जनवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 19608/19607 मदार–कोलकाता–मदार एक्सप्रेस में मदार से 5 जनवरी से 26 जनवरी तक और कोलकाता से 8 जनवरी से 29 जनवरी तक एक सेकंड एसी श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला–अजमेर जन शताब्दी रेल सेवा में 2 जनवरी से 31 जनवरी तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान एवं एक द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर–दिल्ली कैंट–जयपुर रेल सेवा में जयपुर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक तथा दिल्ली कैंट से 3 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 12985/12986 जयपुर–दिल्ली सराय–जयपुर डबल डेकर ट्रेन में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 12482/12481 श्रीगंगानगर–दिल्ली–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14731/14732 दिल्ली–बठिंडा–दिल्ली एक्सप्रेस तथा बीकानेर–कोलकाता–बीकानेर रेल सेवा में भी अलग-अलग तिथियों में शयनयान व एसी श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।


रेवाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाली मदार–रेवाड़ी, रेवाड़ी–फुलेरा, रेवाड़ी–हिसार और जयपुर–रेवाड़ी–जयपुर रेल सेवाओं में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। रेलवे के अनुसार इस व्यवस्था से यात्रियों को जनवरी माह में यात्रा के दौरान काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed