{"_id":"67d1d7d3d8bcd491e60a3895","slug":"coaches-will-be-increased-in-4-pairs-of-trains-for-holi-rewari-news-c-198-1-rew1001-216444-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: होली को लेकर 4 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: होली को लेकर 4 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे
Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 4 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12458/12457 बीकानेर दिल्ली सराय बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 16 मार्च और दिल्ली सराय से 18 मार्च को 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 22422/22421 जोधपुर - दिल्ली सराय - जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 18 मार्च को एवं दिल्ली सराय से 17 मार्च को 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर - दिल्ली सराय - बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 14 मार्च व 15 मार्च को एवं दिल्ली सराय से 16 मार्च व 17 मार्च को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 20474/20473, उदयपुर - दिल्ली सराय - उदयपुर रेलसेवा में उदयपुर से 15 व 16 मार्च को एवं दिल्ली सराय से 14 व 15 मार्च को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।