{"_id":"68473088c903d8b56d0f405a","slug":"coaches-increased-in-trains-on-delhi-jaipur-bikaner-route-rewari-news-c-198-1-rew1001-220863-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिल्ली, जयपुर, बीकानेर रूट के ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिल्ली, जयपुर, बीकानेर रूट के ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे
Tue, 10 Jun 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली, जयपुर, बीकानेर रूट पर चलने वाली ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए गए हैं। इससे सीट कंफर्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। गर्मी की छुट्टी में लोग यात्रा करते हैं और सीट नहीं मिलने से उन्हें परेशानी होती है।
मौजूदा समय में अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इससे सीट कंफर्म होने के भी आसार बढ़ जाएंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन में 30 जून तक 5 द्वितीय साधारण, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी और रेवाड़़ी -फुलेरा-रेवाड़़ी ट्रेन में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एक्सप्रेस, दिल्ली कैंट -बठिण्डा-दिल्ली कैंट ट्रेन, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में 30 जून तक डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में 30 जून तक 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 30 जून और उदयपुर सिटी से 1 जुलाई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 30 जून तक और अमृतसर से 1 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान के डिब्बे, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 30 जून और अमृतसर से 1 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।