फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Coaches increased in 8 trains for the convenience of passengers

Rewari News: यात्रियों की सुविधा के लिए 8 ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे

Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Coaches increased in 8 trains for the convenience of passengers
रेवाड़ी। रेल प्रशासन की ओर से 8 ट्रेनों के डिब्बों में रेलवे की तरफ से अस्थायी तौर पर विभिन्न श्रेणी के 13 डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। 1 दिसंबर से ट्रेनों में ये डिब्बे बढ़ा दिए जाएंगे। उक्त जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने दी है। उन्होंने बताया कि रेलवे की तरफ से ये फैसला यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन बीकानेर से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तथा दिल्ली सराय से 3 दिसंबर से 2 जनवरी तक 02 सेकेंड स्लीपर व 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक और उदयपुर सिटी से 2 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक 2 केंड स्लीपर एवं 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उधर, गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन में हिसार से 6 से 27 दिसंबर तक तथा कोयम्बटूर से 9 दिसंबर से 30 दिसंबर तक 1 सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 4 दिसंबर से 27 दिसंबर तक तथा अमृतसर से 5 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 20487/20488, बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर ट्रेन में बाडमेर से 4 दिसंबर से 28 दिसंबर तक एवं दिल्ली से 5 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 1 फर्स्ट एसी व 2 सेकेंड स्लीपर श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक 2 द्वितीय कुर्सीयान व 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तथा दिल्ली कैंट से 3 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन में 2 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed