फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM's OSD inspected Majra AIIMS land

Rewari News: सीएम के ओएसडी ने किया माजरा एम्स जमीन का निरीक्षण

Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
CM's OSD inspected Majra AIIMS land
गांव माजरा में एम्स की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री के ओएसडी अ​भिमन्यु। संवाद
कुंड। मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु ने मंगलवार को माजरा एम्स जमीन का निरीक्षण करने के बाद लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। उनके दौरे से एम्स के शिलान्यास की आस जगी है। हालांकि सरंपच रविंद्र ने कहा कि अभिमन्यु का यह दौरा सामान्य था। उन्हें चाय पर बुलाया गया था। साथ ही अन्य विकास कार्यों का आश्वासन दिया है। शिलान्यास को लेकर ही लंबे समय से एक संघर्ष समिति धरना दे रही है।
विज्ञापन

बता दें कि काफी सियासी उठापटक के बाद माजरा एम्स का टेंडर फाइनल हुआ है। एम्स का निर्माण एलएनटी कंपनी करेगी। निर्माण पर करीब 1231 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 22 महीने के अंदर निर्माण एजेंसी को कार्य पूरा करना होगा। 15 दिसंबर को एम्स निर्माण को लेकर हरियाणा विधानसभा में भी मुद्दा गूंजा था।
विज्ञापन


8 साल से फंसा है प्रोजेक्ट

आठ साल के अंतराल में इस बड़े प्रोजेक्ट की राह में सिर्फ रोड़े ही बिछते नजर आए हैं। पहले जमीन को लेकर पेच फंसा, फिर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में समय लगा। 3 माह पहले हुआ टेंडर कंपनी के तय मानक पूरे नहीं करने के कारण रद्द हो गया। हालांकि, एक बार फिर टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जुलाई 2015 में आयोजित रैली के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनेठी गांव में एम्स बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए मनेठी की पंचायत की तरफ से 210 एकड़ से ज्यादा जमीन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 दिन के हुआ एम्स संघर्ष समिति का धरना
मनेठी स्थित पुरानी उप तहसील में एम्स संघर्ष समिति के चल रहे धरने ने माजरा एम्स के शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर अपना एक शतक पूरा कर लिया है। धरने की अध्यक्षता प्रधान श्योताज सिंह ने की। मंगलवार को धरने पर सेक्टर-3 रेवाड़ी की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने एम्स संघर्ष समिति को धरने पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब माजरा एम्स निर्माण की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं तो फिर सरकार शिलान्यास में क्यों देरी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार अपने राजनीतिक फायदे को छोड़कर जनता की भलाई के लिए एम्स का शिलान्यास कर निमार्ण कार्य शुरू करवाए, ताकि प्रधानमंत्री की ओर से की गई घोषणा को पूरा किया जा सके। इस मौके पर वक्ताओं में कर्नल राजेंद्र सिंह, डॉक्टर एचडी यादव, बीर सिंह प्रधान बोहतवास अहीर, यशपाल प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर-3, सर्वसुख यादव, अशोक यादव रिटायर्ड प्रिंसिपल, ओमप्रकाश सैन, सेवानिवृत्त हेडमास्टर जितेंद्र कुमार शर्मा, जगदीश शर्मा पाड़ला, मास्टर लक्ष्मण सिंह, मास्टर दयानंद, सतप्रकाश गोयल, रामनिवास शर्मा भालखी, सतपाल सिंह यादव रिटायर्ड नायब तहसीलदार रहे।

गांव माजरा में एम्स की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु। संवाद

गांव माजरा में एम्स की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed