{"_id":"683a09de144dba44d108dc24","slug":"cm-will-give-a-gift-of-250-crores-to-rewari-laxman-singh-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-220334-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी को 250 करोड़ की सौगात देेंगे सीएम : लक्ष्मण सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी को 250 करोड़ की सौगात देेंगे सीएम : लक्ष्मण सिंह यादव
Sat, 31 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 25दौरे के दौरान गांव में लोगों को संबोधित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को धन्यवादी कार्यक्रम के तहत गांव बुढाना, बुढानी, फदनी, रोजका, जीतपुरा और बालियर खुर्द का दौरा किया। इस दौरान 15 जून को रेवाड़ी में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की रैली का निमंत्रण भी दिया। कहा कि सीएम रेवाड़ी को 250 करोड़ की सौगात देंगे।
विधायक लक्ष्मण यादव ने गांव जीतपुरा में नवनिर्मित अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन भी किया। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि पहले चुने गए प्रतिनिधियों ने आज तक इस क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वह धीरे-धीरे सभी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं। रेवाड़ी की जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस पर वह खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विधायक यादव ने 15 जून को रेवाड़ी में होने वाली मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की रैली का निमंत्रण देते हुए कहा कि सीएम रेवाड़ी को करीब 250 करोड़ की सौगात देंगे।