फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM took information about the camp from Narendra and Bahadur

Rewari News: सीएम ने नरेंद्र और बहादुर से शिविर की जानकारी ली

Fri, 29 Nov 2024 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
CM took information about the camp from Narendra and Bahadur
समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे आमजन। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इससे पहले डीसी अभिषेक मीणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से समाधान शिविरों को लेकर वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से ली गई समीक्षात्मक बैठक से जुड़ते हुए जिले से संबंधित आंकड़ों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिले के नरेंद्र सिंह व बहादुर सिंह से समाधान शिविर के बारे में बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपनी समस्या जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में रखी थी। समस्याओं के समाधान की दिशा में शिविर लगाने की पहल करने के लिए शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निवारण कराया जा रहा है, जिससे आमजन का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से समाधान प्रकोष्ठ का गठन किया है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। समाधान शिविर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लिखित शिकायत लेकर आएं, उनकी शिकायतों पर मौके पर ही संज्ञान लिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, एसपी गौरव राजपुरोहित, सीटीएम प्रीति सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed