{"_id":"672d0c437c33773a3f0648e4","slug":"cm-orders-pwd-to-take-action-in-service-lane-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-211374-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सर्विस लेन मामले में सीएम ने पीडब्ल्यूडी को दिया कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सर्विस लेन मामले में सीएम ने पीडब्ल्यूडी को दिया कार्रवाई का आदेश
Fri, 08 Nov 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करते सामाजिक कार्यकर्ता। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक के पास सर्विस लेन चौड़ी करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को फोन पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र शर्मा और खुशीराम जांगिड़ ने समस्या को लेकर मुख्यमंत्री मुलाकात की थी। इस दौरान स्टेट हाईवे-15 पर रेलवे लेवल क्रॉसिंग नंबर-61ए पर बन रहे पुल के दोनों तरफ सर्विस रोड की चौड़ाई बढा़ने की मांग की थी। बताया कि पुल के निर्माण से सर्विस रोड की चौड़ाई मात्र 6 फीट ही रह गई है। इसमें बिजली विभाग के खंभे, पानी की लाइन व सीवर लाइन भी है, जिससे सड़क और सिकुड़ गई है। सीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को फोन कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन देने वाले देवेंद्र शर्मा, खुशीराम जांगिड़, अशोक कुमार, मूलचंद को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
देवेंद्र, राजेश, जसवंत, पवन ने बताया कि सर्विस रोड 6 फीट से भी कम रह जाने से भविष्य में समस्याएं होंगी। भविष्य में इस मार्ग से न तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी जा सकेगी, ना एम्बुलेंस। स्कूल बसें भी नहीं जा पाएंगी जिससे दिक्कत होगी। इसको लेकर एसडीएम को जांच सौंपी गई थी, प्रक्रिया आगे बढ़ पाती उसके कुछ दिनों बाद आचार संहिता लग गई और पैमाइश भी नहीं हो पाई। बावल हल्के के 35 गांव इस रोड पर पड़ते हैं जो जाटूवास गांव से शुरू होकर खंडोड़ा गांव तक पड़ते हैं। लोगों का कहना है कि छोटे-मोटे काम के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है और रेवाड़ी जाने का एकमात्र यही रास्ता है। इस रास्ते के बंद होने की वजह से उनको बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। यहां की 4 कॉलोनी कंपनीबाग, हंस नगर, न्यू आदर्श नगर व परशुराम कॉलोनी की 5 हजार की आबादी प्रभावित होगी क्योंकि लोगों का विभिन्न कामों से यहां आना-जाना रहता है।