फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Manohar Lal said - AIIMS will benefit the people of Gurugram, Mahendragarh, Mewat and Rajasthan

एम्स का शिलान्यास: सीएम मनोहर लाल बोले- एम्स से गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, मेवात और राजस्थान की जनता को होगा लाभ

Fri, 16 Feb 2024 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 09:44 PM IST
सार

रेवाड़ी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत बनाने में हरियाणा का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि 5500 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से देश-विदेश के लोगों को बहुत लाभ होगा। 

विज्ञापन
CM Manohar Lal said - AIIMS will benefit the people of Gurugram, Mahendragarh, Mewat and Rajasthan
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के माजरा गांव स्थित मंच से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री व केंद्र की अपेक्षाओं पर प्रदेश खरा उतरेगा। विकसित भारत बनाने में हरियाणा का भी अहम योगदान होगा। आज का दिन ऐतिहासिक है, जब देश के 22वें एम्स का यहां शिलान्यास हुआ है। यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी कि एम्स का केंद्र खोला जाए और आज उसका शिलान्यास हुआ है।

विज्ञापन


एम्स से फायदा अकेले रेवाड़ी नहीं, बल्कि गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व मेवात के साथ राजस्थान को भी होगा जो एम्स से मात्र पांच किलोमीटर दूर है। 5500 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से देश-विदेश के लोगों को बहुत लाभ होगा। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम देश व प्रदेश की प्रगति में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है।
विज्ञापन


प्रदेश का पहला हवाई अड्डा हिसार में बन रहा है। बहुत जल्दी वहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी शुरुआत की जाएगी। इसी प्रकार रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भी प्रधानमंत्री ने रोहतक से हांसी रेल लाइन का शुभारंभ किया है। आज का दिन सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल लाजवाब ही नहीं बल्कि बेमिसाल : राव इंद्रजीत
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में केवल 7 एम्स हुआ करते थे, जबकि आज प्रधानमंत्री ने देश के 22वें एम्स का शिलान्यास किया है। 2014 में एक साल में केवल 23 किलोमीटर मेट्रो स्थापित हुआ करती थी जो आज के दिन 63 किलोमीटर प्रति वर्ष बन रही है।

गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 27 किलोमीटर मेट्रो लाइन का भी शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जितने काम हुए हैं वे लाजवाब ही नहीं बल्कि बेमिसाल हैं।


विकास परियोजनाएं देने के लिए पीएम का आभार : दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने पर पीएम का आभार जताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिला रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से एम्स बनने पर हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा और इससे जहां हरियाणा के लोगों को लाभ होगा, वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान को नजदीक होने के कारण फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed