फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Manohar Lal reach village Majra in Rewari, Check preparation for AIIMS foundation stone laying ceremony

Rewari: सीएम मनोहर लाल पहुंचेंगे गांव माजरा, एम्स शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

Thu, 15 Feb 2024 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Feb 2024 11:40 AM IST
सार

हरियाणा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माजरा गांव में पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही चार बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और शिलान्यास भी करेंगे। इसके लिए सीएम मनोहर लाल आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने माजरा गांव पहुंचेंगे।

विज्ञापन
CM Manohar Lal reach village Majra in Rewari, Check preparation for AIIMS foundation stone laying ceremony
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल एम्स शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने माजरा गांव पहुंचेंगे। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माजरा गांव में एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही चार बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और शिलान्यास भी करेंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी पांच हजार जवानों पर होगी। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। करीब 2000 बसें कार्यक्रम स्थल पर जाएंगी। इसमें से करीब 1400 बसें रोडवेज की ही होंगी।

विज्ञापन


बाकी बसें प्राइवेट होंगी। बसों के अलावा निजी वाहनों की संख्या चार से पांच हजार होगी। रेवाड़ी, बावल व नारनौल-महेंद्रगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। 71 एकड़ में 10 पार्किंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। जबकि चार एकड़ में तीन हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। इन दोनों ही कामों के लिए 89 एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चलाकर जमीन को साफ किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ जर्मन टेंट लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


एक लाख से अधिक लोग रैली में पहुंचेंगे
रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और महेंद्रगढ़ आदि चार जिलों से ही एक लाख से अधिक लोग इस रैली में पहुंचेंगे। 40 हजार लोग केवल रेवाड़ी के ही पहुंचेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जिलों की 75 विधानसभाओं में बड़ी स्क्रीन से लाइव प्रसारण होगा। चार जिलों के 14 विधानसभा के लोग इस रैली में पहुंचेंगे और बाकि अन्य विधानसभाओं के लोग प्रधानमंत्री के संबोधन को एलईडी के माध्यम से सुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed