{"_id":"641f2e92bac6c8a26607e398","slug":"cm-flying-sampled-250-kg-of-buckwheat-flour-from-dharuhera-rewari-news-c-17-1-104052-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: CM फ्लाइंग ने धारूहेड़ा से 250 किलो कुट्टू के आटे के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: CM फ्लाइंग ने धारूहेड़ा से 250 किलो कुट्टू के आटे के लिए सैंपल
Sat, 25 Mar 2023 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
कुट्टू के आटे के सैंपल लेती सीएम फ्लाइंग की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। नवरात्रों के व्रत में प्रयोग होने वाले कुट्टू के आटे में मिलावटखोरी की शिकायत के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने शनिवार की शाम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा कस्बे में छापा मारा। इसके बाद एक सुपर बाजार में रखे कुट्टू के आटे के स्टॉक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। बता दें कि नवरात्रों में व्रत में सबसे ज्यादा कुट्टू का आटा इस्तेमाल किया जाता है। पिछले 3 दिनों के अंदर हरियाणा के कई जिलों में कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार हो चुके हैं। सोनीपत में भी 200 से ज्यादा लोग कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए थे, जिसके बाद पूरे प्रदेश में स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है।
सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम को जानकारी मिली थी कि धारूहेड़ा कस्बा स्थित गायत्री सुपर बाजार में कुट्टू के आटा का बड़ा स्टॉक रखा हुआ है। सूचना के बाद टीम ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और फिर छापेमारी की। इस दौरान 250 किलोग्राम कुट्टू का आटा सुपर बाजार में रखा मिला, जिसकी सैंपलिंग की गई है। सीएम फ्लाइंग का कहना है कि कुट्टू के आटे को लेकर चैकिंग लगातार जारी रहेगी।