फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying raided the illegal premises of liquor and arrested the hotel operator

Rewari News: शराब के अवैध अहाते पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर होटल संचालक को किया गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raided the illegal premises of liquor and arrested the hotel operator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कस्बा कोसली में सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से चल रहे अहाते पर छापा मारकर कार्रवाई की है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग मौके पर शराब पीते पाए गए। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी साथ रही। अहाता संचालक के खिलाफ कोसली थाना में केस दर्ज कराया गया है।

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि कोसली बस स्टैंड के पास एक होटल संचालक अवैध रूप से अहाता चला रहा है, जिसमें लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार के साथ मिलकर अहाते पर छापा मारा। इस दौरान जैसे ही वे अहाते में घुसे तो वहां टेबल पर शराब की बोतलें रखी थीं और 12-15 लोग शराब पी रहे थे। पुलिस ने गांव कान्हड़वास निवासी सतेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर उससे अहाते से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। सीएम फ्लाइंग ने आरोपी अहाते संचालक के खिलाफ कोसली थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीएम फ्लाइंग की ओर से पिछले एक माह के दौरान तीन से अधिक शराब पीलाने वाले अवैध अहातों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed