{"_id":"65a38c8b69e9af3a330f840d","slug":"cm-flying-inspected-the-service-station-filed-a-case-of-electricity-theft-rewari-news-c-198-1-rew1001-8540-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने सर्विस स्टेशन का किया निरीक्षण, बिजली चोरी का बनाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने सर्विस स्टेशन का किया निरीक्षण, बिजली चोरी का बनाया केस
Sun, 14 Jan 2024 12:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 48 के नजदीक एक सर्विस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई।
सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक सत्येंद्र कुमार और बिजली बोर्ड के जेई बलवंत सिंह ने गांव रूध्द में जांच के दौरान पाया कि सर्विस स्टेशन संचालक की ओर से बिजली चोरी की जा रही है। मौके पर सर्विस स्टेशन मालिक सतीश हाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान सर्विस स्टेशन पर बिजली मीटर लगा हुआ मिला लेकिन सर्विस स्टेशन के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर से सीधी बिजली चोरी होनी पाई गई। इस पर जेई बलवंत सिंह ने सर्विस स्टेशन के मालिक सतीश कुमार के खिलाफ बिजली चोरी के संबंध में रिपोर्ट तैयार की। इस संबंध में बिजली बोर्ड बावल की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के संबंध में लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद शनिवार को एक टीम का गठन किया गया और मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल के दौरान बिजली चोरी करके सर्विस सेंटर चलाया जा रहा था। फिलहाल कार्रवाई के लिए रिपोर्ट आगे भेज दी गई है।