{"_id":"65da334d8101095e4501d30f","slug":"cm-cup-register-by-6-pm-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1003-201226-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कप : कल शाम छह बजे तक कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कप : कल शाम छह बजे तक कराएं पंजीकरण
Sat, 24 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मदनपाल सिंह, जिला खेल अधिकारी रेवाड़ी
रेवाड़ी। हरियाणा खेल विभाग द्वारा सीएम कप का आयोजन जिलेभर के खेल परिसरों में कबड्डी, वालीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल आदि छह खेल महिला एवं पुरुष आयु वर्ग 14 से 23 में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संशोधन के तहत दिनांक 28 फरवरी से 3 मार्च तक ब्लाॅक स्तर, 5 मार्च को जिलास्तर पर, 7 मार्च को जोनल स्तर पर व 9 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी मदनपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 2 लाख, 1.5 लाख व 1 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इस कप को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक खेल में अधिक से अधिक टीमों द्वारा भाग लिया जाए। विभागीय निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता हेतु इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण विभागीय वेबसाइट पर 26 फरवरी शाम छह बजे तक जमा करवाना होगा। खिलाड़ियों की आयु 23 वर्ष से कम होनी चाहिए। तथा आयु की गणना 1 जनवरी 2001 से की जाएगी व सभी प्रतिभागी सुबह 8 बजे प्रतियोगिता स्थल पर अपने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं।
ब्लाॅक स्तर की प्रतियोगिता यहां होगी:
- 28 फरवरी को रेवाड़ी राव तुलाराम स्टेडियम में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल।
- 28 फरवरी को नाहड़ राजीव गांधी खेल परिसर में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल।
- 29 फरवरी को डहीना ग्रामीण खेल स्टेडियम कंवाली में हैंडबाॅल, फुटबाॅल, बालाजी इंटरनेशनल स्कूल कंवाली में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, खो-खो व बास्केटबाॅल।
- 1 मार्च को धारूहेड़ा व राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल।
- 1 मार्च को जाटूसाना व राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल।
- 2 मार्च को खोल, ग्रामीण खेल स्टेडियम कंवाली में हैंडबाॅल, फुटबाॅल, बालाजी इंटरनेशनल स्कूल कंवाली में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, खो-खो व बास्केटबाॅल।
- 3 मार्च को बावल खेल स्टेडियम में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो व बास्केटबाॅल, रा.व.माविद्यालय बावल में फुटबाॅल।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
जिला स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी यहां:
5 मार्च को समस्त खंडों के विजेता राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल खेल का आयोजन किया जाएगा।