{"_id":"6375333499255e759753a006","slug":"clutter-dominated-dirt-all-around-in-bara-hazari-lock-on-toilet-for-four-months-rewari-news-rtk663660854","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था का बोलबाला, बारा हजारी में चारों ओर गंदगी, चार माह से शौचालय पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था का बोलबाला, बारा हजारी में चारों ओर गंदगी, चार माह से शौचालय पर लगा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के बारा हजारी स्थित दुर्गा माता के मंदिर के पास चौक पर गंदगी व कूड़े का ढेर होने के की वजह से स्थानीय लोगों के साथ श्रृद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर न पानी की सुविधा है और न ही शौचालय की। यहां महज एक शौचालय है जिस पर लंबे समये से ताला लगा हुआ है। जिसके चलते लोगों को खुले में टॉयलेट करना पड़ता है, जिससे यहां का वातावरण बदबूदार बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा नप को कई शिकायत की, लेकिन हालात ज्यों के त्यों है।
नगर परिषद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन बार हजारी चौक पर गंदगी को देखते हुए ये दावे खोखले नजर आते हैं। चौक गंदगी से अटा पड़ा हुआ है। वहां पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों ने बताया कि यहां पर सफाई व्यवस्था एकदम ठप है। कभी समय पर सफाई कर्मचारी नहीं आते, अगर आते हैं तो इधर-उधर समय बिताकर या लीपापोती कर चले जाते हैं। वहां पर स्ट्रीट लाइटों की कमी के चलते सड़क पर रात में अंधेरा रहता है। सुबह जल्दी दुर्गा माता के श्रृद्धालु आते हैं, जिन्हें अंधेरा व गंदगी की वजह से काफी परेशानी होती है। वहीं लोगों ने बताया कि नालियों का संचालन भी सही से न होने की वजह से वो बंद पड़ी हैं, जिसके चलते मोहल्लों का गंदा पानी वहां सड़क पर ही बहता रहता है। बरसात के वक्त तो हालत और ज्यादा खराब हो जाती है, यहां चारों तरफ पानी भर जाता है। डेंगू के इस प्रकोप में गंदगी से बचकर रहने की जरूरत है, लेकिन नगर परिषद की लापरवाही के चलते शहर के लोगों को गंभीर बीमारियां पनपने का डर सताने लगा हैं।
लोोगों की प्रतिक्रिया-
यहां पर पिछले कई महीनों से यह शौचालय बंद पड़ा है। इसकी वजह हमें काफी परेशानी होती है, दूसरे मोहल्ले से आकर यहां पर रेड़ी लगाता हूं, ऐसे में टॉयलेट करने कहां पर जाऊं। नगर परिषद को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि शौचालय चालू हो सके, जिसकी वजह से किसी को परेशानी न आए।
विज्ञापन
- लीलू
----------------
रोज कचरे वाली गाड़ी नहीं आ रही और न ही सफाई होती है। प्रशासन को शिकायत करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती। इसकी वजह से यहां के लोग परेशान हैं। प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि जल्द शौचालय का निर्माण हो सके और लोगों को परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
- श्री राम
----------------
नगर परिषद एकदम लापरवाह है। अधिकारी लोगों की परेशानी पर बिल्कुल ध्यान नहीं देेते। बारा हजारी चौक पर चारों तरफ गंदगी फैली हुई है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। शौचालय पर ताला लगा रखा है।
- लाला
----------------
मैं पिछले कई वर्षों से इस चाय की दुकान पर रहता हूं, सरकार वादे तो बहुत करती है, लेकिन उन पर अमल नहीं किया जाता। बारा हजारी चौक पर पहले भी गंदगी थी और अब भी है, यह तो ऐसे ही रहेगा। कई बार शिकायत कर दी गई, लेकिन अभी तक तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- राधे श्याम
----------------
अधिकारी का वर्जन-
यह मामला अभी संज्ञान में आया है, इस पर बिल्कुल कार्रवाई होगी। मौके पर सफाई कर्मचारी वहां भेज देता हूं, आगे नागरिकों को ऐसी परेशानी नहीं आएगी और शौचालय की भी जांच करवाकर काम चालू कराएंगे।
सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, रेवाड़ी।
-------------