{"_id":"69c030d4f7ec9ab1db039178","slug":"cloudy-weather-is-expected-till-march-26-rewari-news-c-198-1-rew1001-235479-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 26 मार्च तक बादल छाए रहने की जताई संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 26 मार्च तक बादल छाए रहने की जताई संभावना
विज्ञापन
रविवार को धूप निकलने की वजह से साफ हुआ मौसम। संवाद
रेवाड़ी। जिले में रविवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ मौसम साफ बना रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में आई इस बढ़ोतरी से दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।
वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़कर 150 तक पहुंच गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। शनिवार को यह 130 दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 26 मार्च तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिनका असर जिले सहित पूरे प्रदेश में पड़ेगा। 23 से 25 मार्च के बीच आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।
इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 25 मार्च की रात को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 26 और 27 मार्च को मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं।