फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Clouds prevailed throughout the day, relief from heat

दिनभर छाए रहे बादल, गर्मी से मिली राहत

Thu, 21 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, relief from heat
आसमान में छाए रहे बादल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। करीब डेढ़ माह बाद वीरवार को बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से बादल छाने के साथ तेज हवा ने राहत दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में करीब साढ़े सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 23.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस था। सुबह से ही हल्की हवा चलने के साथ दिन चढ़ने के साथ बीच-बीच में तेज हवा चलती रही। देर शाम तक कभी धूल भरी हवा तो कभी शांत वातावरण का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

धूल भरी आंधी ने बढ़ाई परेशानी
वीरवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन अधिकांश समय धूल भरी आंधी चलती रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति भी बीच-बीच में बाधित होती रही।
विज्ञापन

-------
14 मार्च को था 35.5 डिग्री सेल्सियस
गत 14 मार्च को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला चलता रहा। अप्रैल में मौसम का सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अप्रैल की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान चलता रहा। वीरवार को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed