फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Clerk on strike, complainant upset

Rewari News: लीड. लिपिक हड़ताल पर, फरियादी परेशान

Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Clerk on strike, complainant upset
लघु सचिवालय के पास मांगों को लेकर अनि​श्चितकालीन धरने पर बैठे लिपिक वर्गीय कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। लंबे समय से पे-ग्रेड बढ़ाने की मांग कर रहे विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 500 लिपिकों ने बुधवार को काम छोड़ कर लघु सचिवालय के समीप बावल रोड पर धरना दिया, जिससे दोपहर तक काम-काज बुरी तरह से प्रभावित रहा। विभिन्न कार्यों के लिए दूर दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लिपिकों का कहना है कि उनकी हड़ताल बेमियादी है। सबसे ज्यादा कार्य तहसील में प्रभावित हुआ, लोग सुबह रजिस्ट्री समेत दूसरे कामों से तहसील पहुंचे, लेकिन यहां हड़ताल के चलते काम नहीं हुए।
विज्ञापन

क्लैरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान पर बुधवार को सरकारी विभागों के क्लर्क लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए और यहां मांगों को लेकर बेमियादी धरने की शुरुआत कर दी। इस मौके पर राज्य काऊज कोर कमेटी सदस्य हेमचंद व हितेश कौशिक ने कहा कि बीते 18 जून को करनाल में लिपिकों का वेतनमान 19900 से बढ़ाकर 35400 रुपये किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को 4 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना। उन्होंने कहा कि 35400 वेतनमान लिपिकों की मांग नहीं, उनका हक है। वे अपना हक पाने के लिए सड़क पर उतरे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि मांग पूरी होने तक वे कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे। इस दौरान आमजन को होने वाली समस्याओं की जिम्मेदार सरकार होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर काऊज कोर कमेटी के जिला प्रधान विकास, उपप्रधान बादल, जिला सचिव मधुसूदन एवं जिला कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी किसी भी पद का वेतनमान निर्धारण करने के लिए दस बिंदु की गाइडलाइन जारी की है, जिसे देश में सभी राज्यों की सरकारों ने माना है, लेकिन हरियाणा सरकार ने लिपिक वर्ग के लिए इन बिंदुओं का क्रियान्वयन नहीं किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बिजेन्द्र रंगा व हेमंत कुमार ने किया। इस अवसर पर सभी एसोसिएशन व यूनियनों के प्रधानों के साथ-साथ राजनीतिक व समाजसेवी सहित अनेक लोगों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तहसील में रजिस्ट्री कराने के लिए आया था, लेकिन क्लर्क हड़ताल पर हैं। इसके कारण कार्य आज पूरा नहीं हो सका है। कोई ठीक ढंग से जानकारी भी नहीं दे रहा है। रजिस्ट्री नहीं होने से परेशानी बनी हुई है।

-कुलदीप, राजीव नगर
---
लिपिकों की हड़ताल के चलते सुबह से तहसील में कोई कार्य नहीं हो रहा है। रजिस्ट्री कराने के लिए आया था। काम नहीं हो पा रहा है। आमजनों की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है।
-साेनू, बाराहजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed