फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleanliness on paper, dirt found on the spot during inspection

Rewari News: कागजों में सफाई, निरीक्षण में मौके पर मिल रही गंदगी

Fri, 05 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness on paper, dirt found on the spot during inspection
फोटो : 2वार्ड नंबर 15 का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी देवीदास और पार्षद गिरीश भारद्वाज। संवाद
रेवाड़ी। शहर में सफाई के नाम पर महज कागजी कार्रवाई की जा रही है। यही वजह है कि कागज में जहां सफाई होने की बात रिपोर्ट दर्ज है वहां निरीक्षण में गंदगी मिल रही है। ऐसा ही नजारा वार्ड नंबर 15 में देखने को मिला। मुख्य सफाई निरीक्षक की ओर से बताया गया कि यहां कर्मचारी सफाई करके चले गए हैं। जबकि नोडल अधिकारी देवीदास और पार्षद गिरीश भारद्वाज के निरीक्षण में यहां गंदगी मिली।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसका असर नहीं देखा जा रहा है। नगर परिषद की ओर से सफाई के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। प्रशासन की ओर से सफाई का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी के निरीक्षण में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 के नोडल अधिकारी व जिला सांख्यिकी अधिकारी देवीदास और पार्षद गिरीश भारद्वाज शुक्रवार को वार्ड में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि वार्ड की सफाई व्यवस्था बदहाल है। नालियों में गंदगी बजबजा रही है। जहां तहां कूड़ा फेंका गया था। गायों का जमावड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में गंदगी देख जब नोडल अधिकारी देवीदास ने मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर को फोन कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली तो मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि सफाई कर्मचारी वार्ड में सफाई करके चले गए हैं। यह बात सुनते नोडल अधिकारी और पार्षद दोनों हक्के-बक्के रह गए।
नोडल अधिकारी ने अपने मोबाइल फोन से वार्ड में गंदगी की फोटो खींची और बड़े अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसी प्रकार अन्य वार्डों में भी निरीक्षण में खामियां ही मिल रही हैं।



नोडल अधिकारी सुबह, शाम कर रहे निरीक्षण


शहर को साफ-सुथरा बनाएं रखने के लिए वार्ड स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी प्रात: 6 से 9 या शाम को 6 से 9 बजे तक अपने-अपने वार्ड मेें निरीक्षण कर रहे हैं। नोडल अधिकारियों से 11 सप्ताह तक चलने वाले इस स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सप्ताह में दो दिन अपने-अपने वार्डों का निरीक्षण करने को कहा गया है। नोडल अधिकारी वार्ड पार्षद सहित अन्य लोगों को साथ लेकर गलियों में सफाई व्यवस्था का आंकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत अधिकारी को भेज रहे हैं। जहां-जहां साफ सफाई की जरूरत है, उन क्षेत्रों में संबंधित विभाग को वहां की फोटो भेजी जा रही है। नोडल अधिकारी खामियों को लगातार उजागर कर रहे हैं।

-

हर माह लाखों खर्च करने के बाद भी रैंकिंग में पिछड़ा था रेवाड़ी
सफाई व्यवस्था पर हर माह लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी स्वच्छता रैंकिंग में रेवाड़ी शहर इस बार पिछड़ गया था। सात साल में इतनी खराब रैंकिंग कभी भी नहीं आई थी। अब स्वच्छता रैंकिंग के गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जारी की गई रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 232 अंक और राज्य स्तर पर 46 अंक से रेवाड़ी पिछड़ा है। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर 490 और राज्य स्तर पर 57वां स्थान मिला है।

-
सीएम फ्लाइंग की जांच में भी सफाई व्यवस्था में मिली थीं खामियां
सीएम फ्लाइंग ने जनवरी में शहर की सफाई व्यवस्था की जांच की थी। इस दौरान तमाम खामियां मिली थीं। सीएम फ्लाइंग की टीम ने रात और सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान शहर में कई जगह कूड़े के ढेर पाए गए थे। वहां कोई भी सफाई कर्मी व वाहन कूड़ा उठाते हुए नहीं पाया गया था। शहर में स्थित कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट की भी स्थिति ठीक नहीं मिली थी।

वर्जन

वार्ड नंबर 15 में कर्मचारियों की कमी है। कूड़े की उतनी समस्या नहीं है। नालियों की सफाई का अभाव है। जल्द ही खुद क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई कराएंगे।-सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed