फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleanliness is essential to prevent mastitis: Dr. Devendra Yadav

थनैला रोग से बचाव के लिए सफाई जरूरी : डॉ. देवेंद्र यादव

Sat, 04 Jul 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is essential to prevent mastitis: Dr. Devendra Yadav
जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते किसान। स्रोत : विभाग - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
डहीना। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार ने पशु विज्ञान केंद्र मनेठी में मिनरल मिक्सचर जागरूकता एवं सेल कैंप आयोजित किया। लगभग 100 पशुपालकों ने पशुओं के पोषण, प्रजनन क्षमता और रोगों की रोकथाम की वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

शिविर का संचालन डॉ. देवेंद्र यादव और वैज्ञानिक डॉ. ज्योति शुंठवाल ने किया। डॉ. देवेंद्र यादव ने थनैला रोग से बचाव हेतु स्वच्छता को आवश्यक बताया। उन्होंने दूध दोहन से पहले और बाद में सफाई तथा कीटाणुनाशक घोल के उपयोग की सलाह दी। पशु चिकित्सक डॉ. रविकांत सोनी ने कृमिनाशक दवाओं के नियमित उपयोग पर जोर दिया। वैज्ञानिक डॉ. ज्योति शुंठवाल ने प्रतिदिन 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर से दूध उत्पादन और प्रजनन क्षमता में सुधार बताया। विधायक अनिल यादव के निर्देश पर गांव धवाना में सप्ताह में दो दिन पशु चिकित्सा कैंप लगाने की घोषणा हुई, जिससे ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पशुपालकों ने पशु आहार में मिनरल मिक्सचर शामिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed