फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Class 12th topper Deepika Meghwal was honored.

Rewari News: 12वीं कक्षा की टॉपर दीपिका मेघवाल को किया सम्मानित

Sun, 17 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Class 12th topper Deepika Meghwal was honored.
12वीं कक्षा की टॉपर दीपिका मेघवाल को सम्मानित करते रमेश ठेकेदार व अन्य। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने रविवार को गांव जांट पहुंचकर 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्रा दीपिका मेघवाल को सम्मानित किया। उन्होंने दीपिका मेघवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


रमेश ठेकेदार और उनके साथियों ने दीपिका मेघवाल को भारतीय संविधान की एक प्रति भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और दीपिका ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश में गांव, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और दीपिका मेघवाल की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

जिला उपाध्यक्ष मीरसिंह चावरिया ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों का संदेश देता है। उन्होंने दीपिका मेघवाल को संविधान की प्रति भेंट करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संविधान और अपने अधिकारों की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ दयाराम चिल्हड़, बिशन सिंह, चरण सिंह, अशोक मेघवाल, कैलाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed