फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CJM planted saplings in district jail on Environment Day

पर्यावरण दिवस पर सीजेएम वर्षा जैन ने जिला जेल में किया पौधरोपण

Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
CJM planted saplings in district jail on Environment Day
रेवाड़ी में जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए सीजेएम एवं सचिव डीएलएसए वर्षा जैन। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कारागार गृह में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी वर्षा जैन ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का उपयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से न केवल पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि प्रदूषण भी कम होता है। साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर परिषद रेवाड़ी के सहयोग से जिला कारागार गृह में जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि जैविक खाद का उपयोग करने पर पौधों में उर्वरा शक्ति बढ़ती हैै। इस मौके पर जिला कारागार गृह के अधीक्षक अनिल कुमार ने भी लोगों को पर्यावरण जागरूकता अभियान में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान काफी संख्या में कोर्ट और जेल के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed