फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cirme,case file,Rewari News

चाकू के बल पर लूटे 20 हजार, 200 रुपये वापस देकर बोले- इनका कुछ खा-पी लियो

Sun, 15 Nov 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
cirme,case file,Rewari News
बदमाश शहर निवासी युवक से चाकू के बल पर 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। हालांकि शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वारदात के अगले ही दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी तरुण पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के साधुशाह नगर निवासी सुनील पुत्र सुरेश ने बताया कि घीसा की ढाणी में नवरात्रों में लाइट लगाने का काम किया था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक पर सवार होकर घीसा की ढाणी से 20 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से ही रास्ते में बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने उसको रुकवा लिया और मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने उससे फोन व 20 हजार रुपये लूट लिये और 200 रुपये वापस देकर कहा कि जा कुछ खा-पी लियो। इसके बाद बदमाश शहर की सनसिटी की तरफ फरार हो गये। वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांचकर्ता प्रधान सिपाही रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार की रात को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed