फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chiranjeev complains to the DC about irregularities in the voter list in Ward 12.

Rewari News: चिरंजीव ने डीसी से की वार्ड 12 में वोटर लिस्ट में अनियमितता की शिकायत

Thu, 07 May 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeev complains to the DC about irregularities in the voter list in Ward 12.
वार्ड नंबर 12 के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीसी से मिलते पूर्व विधायक चिरंजीव राव। स
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद चुनावों को लेकर पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने वार्ड नंबर 12 के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिनी सचिवालय पहुंचकर डीसी अभिषेक मीणा से मुलाकात की। उन्होंने वोटर लिस्ट में अनियमितता की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन सौंप कर नगर परिषद चुनाव में फर्जी वोटिंग, अनियमितताओं की आशंका जताई। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 12 की सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में अनियमितताएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार कई ऐसे लोगों के वोट बनाए गए हैं जो संबंधित वार्ड के निवासी ही नहीं हैं। इसके अलावा एक ही व्यक्ति की फोटो एक से अधिक वोटर कार्ड में लगाए जाने और बड़ी संख्या में वोटरों के पते पर एक ही मकान नंबर दर्ज होने जैसे गंभीर मामले भी उजागर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश : चिरंजीव

डीसी से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में वोट चोरी का मामला सरेआम पकड़ा गया है। लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक ही मकान नंबर पर बड़ी संख्या में वोट दर्ज होना बेहद गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाए ताकि जनता का लोकतंत्र पर विश्वास बना रहे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed