फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children's Festival... Kanak first and Katyayani second in solo dance

Rewari News: बाल महोत्सव...एकल नृत्य में कनक प्रथम और कात्यायनी द्वितीय

Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Children's Festival... Kanak first and Katyayani second in solo dance
एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद - फोटो : jammu kashmir news
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण की तरफ से बाल महोत्सव के सातवें दिन एकल नृत्य (चतुर्थ वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरपीएस पब्लिक स्कूल की कनक प्रथम और राज इंटरनेशनल स्कूल की कात्यायनी कलिदिंदी द्वितीय रही।
विज्ञापन

वृंदावन इंटरनेशनल स्कूल की अनवेशा, कैनाल वेली पब्लिक स्कूल की अनाया, सतयुग दर्शन कला केंद्र की स्ताक्षी, आरपीएस धानूहेड़ा की कृति शर्मा और विमल हरिदेव कॉन्वेंट स्कूल की भावीक्षा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं आरपीएस पब्लिक स्कूल कोसली की चाहत, यूरो इंटरनेशनल स्कूल की प्रेरणा, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुंड की भूमिका और सर्व हिंद पब्लिक स्कूल गुरावड़ा की गुंजन ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने निर्णायक मंडल और प्रतियोगियों के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
बताया कि जिले के 21 विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पिछले छह दिनों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों की प्रशंसा की और भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
बाल महोत्सव का आयोजन 30 अक्तूबर तक किया जाएगा जिसमें जिले के 150 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी प्रतिभा प्रदर्शित कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता में 20 निजी और 1 सरकारी विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम 27 अक्तूबर को सोलो डांस (तृतीय वर्ग) और एकल गान (तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग) आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागी स्कूल छात्र मौके पर या परिषद के पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। निर्णायक मंडल में संजिता, विक्रम और ब्रह्मा शामिल थे।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद- फोटो : jammu kashmir news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed