{"_id":"6ad9072f1544e585610dd714","slug":"childrens-festival-begins-children-showcase-their-talent-in-competitions-on-the-first-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-247538-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाल महोत्सव शुरू, पहले दिन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाल महोत्सव शुरू, पहले दिन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 22 Oct 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाल महोत्सव में भाग मंच पर प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बुधवार को बाल भवन में बाल महोत्सव शुरू हुआ। इसका शुभारंभ उपायुक्त व परिषद के प्रधान अभिषेक मीणा ने किया। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन 1 नवंबर तक चलेगा।
बाल महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 3 हजार बच्चों के भाग लेने की उम्मीद है। पहले दिन हिंदी और अंग्रेजी हस्तलेखन प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय समूह, दीया व मोमबत्ती सजावट के द्वितीय समूह की प्रतियोगिता हुई।
इसके अलावा समूह नृत्य के प्रथम समूह, क्विज के द्वितीय और तृतीय समूह, भाषण प्रतियोगिता के तृतीय समूह और देशभक्ति समूहगान के द्वितीय और तृतीय समूह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी की और अपनी रचनात्मकता व कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके व्यक्तित्व विकास का बेहतर मंच है। क्विज, नृत्य, गायन, स्केचिंग और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
उन्होंने बच्चों से खुले मन से प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही, आयोजन के लिए जिला बाल कल्याण परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने परिषद के कार्यकारिणी सदस्यों, आजीवन सदस्यों और स्कूल प्रबंधन का भी आभार जताया। इस अवसर पर आस्था कुंज बाल गृह के बच्चों ने भी महोत्सव में भाग लिया और उपायुक्त का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि महोत्सव का समापन 1 नवंबर को होगा। इस दिन हरियाणा दिवस और जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष रागिनी कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, परिषद के कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार व रिपु दमन गुप्ता, लेफ्टिनेंट कमांडर शंकर सिंह, डॉ. कविता गुप्ता, डॉ. सुधा यादव, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रुति शर्मा सहित अन्य सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा विभाग के निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का ये रहा परिणाम
हिंदी हस्तलेखन प्रतियोगिता के ग्रुप-1 में प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंग्रेजी हस्तलेखन प्रतियोगिता के ग्रुप-1 में श्रद्धांशी प्रथम रही। अंग्रेजी हस्तलेखन प्रतियोगिता के ग्रुप-2 में माहिरा और हिंदी हस्तलेखन प्रतियोगिता के ग्रुप-2 में प्रणवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दीया एवं कैंडल सजावट प्रतियोगिता के ग्रुप-2 में सहाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता के ग्रुप-1 में आरपीएस पब्लिक स्कूल, हंसाका ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता के ग्रुप-2 में परमजीत यादव और विनीत कुमार और ग्रुप-3 में भाविक कुमार और चेतन शर्मा प्रथम रहे। डेक्लेमेशन प्रतियोगिता के ग्रुप-3 में रितिका जीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति समूहगान प्रतियोगिता के ग्रुप-2 में आरपीएस स्कूल बीएमजी और ग्रुप-3 में आरपीएस पब्लिक स्कूल हंसाका ने प्रथम स्थान हासिल किया।