फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children visited historical sites and learned about them.

Rewari News: बच्चों ने ऐतिहासिक धरोहरों की यात्रा कर ली जानकारी

Sun, 28 Sep 2025 05:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Sep 2025 05:06 AM IST
विज्ञापन
Children visited historical sites and learned about them.
फोटो : 5विश्व पर्यटन दिवस पर ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने सेवा पखवाड़े के तहत विश्व पर्यटन दिवस पर रेवाड़ी के ऐतिहासिक धरोहरों की यात्रा कर जानकारी ली।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने रानी की ड्योढ़ी, तेज सरोवर, सोलहराही सरोवर और हिंदुस्तान की प्रथम गोशाला का भ्रमण कर इतिहास एवं संस्कृति से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अगुवाई में आयोजित इस यात्रा में प्राध्यापिका अनीता यादव और शिक्षक शक्ति सिंह भी रहे।
विज्ञापन


कटला बाजार स्थित ऐतिहासिक महल रानी की ड्योढ़ी तथा रेवाड़ी के इतिहास के बारे में अहीरवाल आंदोलन के संयोजक राव बिजेंद्र सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण सिंह मेमोरियल समिति के संयोजक अजीत सिंह यादव ने विद्यार्थियों को तेज सरोवर तथा सोलहराही सरोवर की जानकारी दी। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने हिंदुस्तान के प्रथम गोशाला और रेवाड़ी के चारों द्वारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed