फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children trained in a superior lifestyle.

Rewari News: बच्चों को दिया श्रेष्ठ जीवनशैली का प्रशिक्षण

Sun, 21 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Children trained in a superior lifestyle.
बच्चों को पारितोषिक वितरण करते गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। कमालपुर स्थित आसाराम आश्रम में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया। शिविर में बच्चों को श्रेष्ठ जीवनशैली अपनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रमुख वक्ता अहमदाबाद से आईं कंचन ने बच्चों को योग, आत्म-सुरक्षा, स्मरण शक्ति बढ़ाने के अद्भुत प्रयोग, उत्तम जीवनशैली एवं उत्कृष्ट विचारों के विषय में प्रेरणादायक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कारों, आचार-विचार एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के खाली समय का सदुपयोग हो सके, इसके लिए शिविर में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय गीत, भजन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक उच्चारण, 25 से अधिक खेलों के माध्यम से बच्चों में सद्भावना, परोपकार एवं सहयोग जैसे गुणों का विकास किया गया। साथ ही, भारतीय नाट्य संस्कृति के अनुरूप बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं नाटक ने भारतीय मूल्यों के संवर्धन का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल फोन एवं फास्ट फूड के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को इनके हानिकारक प्रभावों को समझाया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed