फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children tied the knot by giving a splendid performance of singing and dancing

बच्चों ने गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर बांधा समा

Tue, 09 Aug 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Children tied the knot by giving a splendid performance of singing and dancing
कोसली। लूखी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने समा बांध दिया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की सांस्कृतिक टीम तथा स्कूली बच्चों ने गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देते हुए समा बांध दिया। हर घर आजादी महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्य विभाग की टीम के कलाकार मौसम ने ‘दिल दिया है, जान भी देंगे..., ‘मेरा रंग दे बसंती चोला...’ देश भक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति देकर बच्चों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकार ज्योति ने ‘देसां मैं देश यो भारत, भारत मैं हरियाणा...’ गीत पर सोलो डांस किया। सलीम ने ‘आजादी के बिना, म्हारे देश में घोर अंधेरा था...’ रागिनी की बेहतरीन प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी प्रकार रजनी और उसकी साथी महिला कलाकारों ने इसा एंडी म्हारा हरियाणा गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। तिरंगा मेकिंग प्रतियोगिता में अव्वल रही विद्यालय की छात्रा अंजलि ने मुख्य अतिथि को तिरंगा स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारे देश के गौरव का प्रतीक है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का आह्वान किया है। इसके चलते 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इससे पहले एसडीएम ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और महान देश भक्तों के त्याग और बलिदान स्वरूप हमें आजादी मिली। आजादी को बरकरार रखने के लिए छोटे से लेकर बड़े रैंक पर लूखी सहित कोसली क्षेत्र के असंख्य सैन्य अधिकारी देश सेवा में लगे हुए हैं। यही कारण है कि गांव लूखी को देश और प्रदेश में सर्वाधिक स्वतंत्रता सेनानी वाले गांव का गौरव प्राप्त है। इसके अलावा प्रदेश में सबसे अधिक महिला शिक्षक भी लूखी गांव से हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल में हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रभावी रूप से जन-जन में राष्ट्र प्रेम का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है।
एसडीएम ने लोगों का आह्वान किया कि तिरंगा लहराने का अधिकार ऐसे नहीं मिला बल्कि इस अधिकार के लिए असंख्य वीरों ने अपनी शहादत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में इस बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर पर तिरंगा लहराने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। बीईओ कंवर सिंह और ग्रामीणों ने एसडीएम होशियार सिंह का पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक लुखी, एआईपीआरओ डॉ अश्वनी शर्मा, दिनेश कुमार, महाबीर, कान्हा राम, श्रीभगवान, रेणु शर्मा, उमेद डीपी, मुकेश कुमार, नरेंद्र यादव, अंजू यादव, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed