फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children enthralled the audience with their dance at the state-level festival.

Rewari News: राज्यस्तरीय महोत्सव में बच्चों ने नृत्य कर बांधा समा

Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children enthralled the audience with their dance at the state-level festival.
राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के तीसरे दिन विविध सांस्कृतिक व बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 22 जिलों से आए लगभग 780 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश रहे। ब्रह्मप्रकाश ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपनी प्रस्तुति दें तथा परिणाम की चिंता किए बिना अपने हुनर को निखारने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही ये आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में अधिक सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे,।
जिनमें कार्यक्रम अधिकारी पिंकी, एसडीओ जय प्रकाश, लेखाकार प्रवीण यादव, सुपरवाइजर रोशनी, अधीक्षिका मुग्धा यादव, परिवीक्षा अधिकारी अजमेर गोदारा सहित कई अन्य शामिल रहे। लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद- फोटो : 1

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद- फोटो : 1

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed