फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister will dedicate development schemes worth Rs 350 crore to the public on 26 November

मुख्यमंत्री ने 26 नंबवर को 350 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को जनता को करेंगे समर्पित

Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will dedicate development schemes worth Rs 350 crore to the public on 26 November
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल गांवों में आयोजित जनसभाओं में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि शुक्रवार 26 नवंबर को बावल हल्के की सब्जी मंडी में आयोजित विकास रैली में होने वाली घोषणाओं से रेवाड़ी जिला विकास योजनाओं का साक्षी बनेगा। हल्के के लोगों को जनप्रतिनिधि होने के नाते आगामी 26 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बावल में आयोजित होने वाली विकास रैली में जिला रेवाड़ी की मुख्य मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए जनहित में सहयोगी रहूंगा।
विज्ञापन

विकास रैली के संयोजक एवं सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल सोमवार को बावल क्षेत्र के गांव नंगली गोधा, खोरी, चिताडूंगरा, ढालियावास, करनावास, बावल शहर आदि का दौरा कर ग्रामीणों को 26 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बावल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का न्यौता दे रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बावल विकास रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करीब 350 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं रेवाड़ी जिला की जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने सिस्टम को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाते हुए प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार को खत्म किया है। अब तो लोग भी कहने लगे हैं कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोची थी कि उनके बेटें व बेटियां सरकारी नौकरी में भी लगेंगे। लेकिन मनोहर सरकार द्वारा हर क्षेत्र में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। सात साल के कार्यकाल में नौजवानों को ईमानदारी पूर्वक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सहकारिता मंत्री ने गांवों में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री का फूल मालाओं व पगड़ियों से गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed