फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister in Bawal today: Preparations complete

मुख्यमंत्री आज बावल में: तैयारियां पूरी

Thu, 25 Nov 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister in Bawal today: Preparations complete
बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते सहकारिता मंत्री डा.बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को बावल आ रहे हैं। उनका यहां 350 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन आदि का कार्यक्रम है। वह चंडीगढ़ से सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और 11: 50 बजे बावल की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचने के बाद वहां से कार से नई सब्जी मंडी मैदान पहुंचेंगे। यहां वह विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे से ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान केंद्र व प्रदेश के नेता व मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए जहां प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं भाजपा ने भी अपने सारथियों को व्यवस्थाओं में लगा रखा है।
विज्ञापन

नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को समारोह में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं कौन कितनी भीड़ ला रहा है, बाकायदा उसकी गिनती होगी और इसके लिए अलग से लोग लगाए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हैसियत का पता चल सके और उसी के आधार पर उनका कद नापा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लाए भीड़ तो जाएंगे हाशिए पर
भाजपा के सूत्र बताते हैं, हर नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे उनकी हैसियत का भी पता चलेगा। कौन कितनी भीड़ लाया है, बाकायदा उसकी गिनती होगी। यह काम भाजपा के गुप्तचर करेंगे। ये गुप्तचर भाजपा मुख्यालय से भी भेजे गए हैं। वे इसकी रिपोर्ट भाजपा मुखिया तक पहुंचाएंगे। जो लोग कम भीड़ लाएंगे उनको सीधे-सीधे हाशिए पर डाल दिया जाएगा। जो पदाधिकारी इसमें फेल रहे उनका पद भी जा सकता है। हालांकि, संगठन ने भीड़ जुटाने के लिए पूरा जोर लगा रखा है।
जिला व पुलिस प्रशासन ने भी किया है पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के बावल आगमन पर जिला व पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखा है। हर अधिकारी को उसकी जिम्मेदारी सौंपते हुए उसकी ड्यूटी लगाई गई है। निर्देशित किया गया कि किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार न हो। संगठन के लोगों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में आने वाले हर किसी के साथ शालीनता से पेश आया जाए।
डीपीआरओ ने पत्रकारों के लिए की विशेष व्यवस्था
प्रशासन व पत्रकारों के बीच की कड़ी की भूमिका निभाने वाले डीपीआरओ ने पत्रकारों के लिए खास व्यवस्था की है। उन्होंने बाकायदा प्रेस पास बनाकर सभी को जारी कर दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री जब कार्यक्रम के बाद मंच से नीचे उतरेंगे तो पत्रकारों के साथ बातचीत कराने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में आने से न रोकें भीड़ को
मुख्यमंत्री का बावल कार्यक्रम ऐतिहासिक हो, प्रशासन और पार्टी ने ऐसी व्यवस्था की हुई है। हरियाणा सरकार के मंत्री बनवारी लाल शुरू से ही इसके लिए जुटे हैं। वह गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने में जुटे हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन को अंदरखाने निर्देश दिया गया है कि वे रैली में आने से भीड़ को न रोकें। हां, सुरक्षा जरूर चाकचौबंद हो।

शिलान्यास व उद्घाटन स्थल से पत्रकारों को रखा जाएगा दूर
बावल में जिस स्थान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल 350 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे, वहां पर पत्रकारों को जाने की अनुमति नहीं होगी। मसलन, वहां से पत्रकारों को दूर रखा जाएगा। ऐसा मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed