फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   chief minister, haryana,rewari, foundation,scheme

257 करोड़ की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास

Sun, 26 Feb 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 26 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह कृषि अनुसंधान केंद्र में बावल की सात परियोजनाओं का शिलान्यास और दो का उद्घाटन किया। साथ ही बावल के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये की सौगात भी दी। इसमें 10 करोड़ रुपये ग्रामीण और पांच करोड़ रुपये शहरी क्षेत्र के लिए शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएम मनोहर ने कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्र में कॉलेज वर्ष 2000 में बंद हो गया था। वर्ष 2015 में इसे शुरू करने की घोषणा करनेे के साथ ही इसमें कक्षाएं लगनी शुरू की गईं। अब इस कॉलेज के छात्र और छात्राओं के लिए हॉस्टल भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा देशभर में लोगों के पेट की भूख मिटाता है। अब भूमि की जोत छोटी होती जा रही है हालांकि उत्पादन बढ़ा है, लेकिन हमें अच्छी गुणवत्ता की कृषि की जरूरत है। अनाज में आई गुणवत्ता की कमी से स्वास्थ्य खराब होता है। ऐसे में हमें परंपरागत खेती की ओर आना होगा। गो-संवर्धन को बढ़ाना होगा।
विज्ञापन


गो हमारा सांस्कृतिक चिह्न है। 48 सालों में किसानों को इतना मुआवजा नहीं मिला, जबकि सरकार ने पिछले दो साल में दे दिया। दक्षिण हरियाणा में पानी की जीवन रेखा नहरें हैं। हांसी-बुटाना सहित अन्य नहरों से पानी लाने का भी काम हो रहा है। 143 करोड़ रुपये की लागत से 30 साल पुराना लिफ्ट इरीगेशन सिस्टम भी सुधर जाएगा। इससे हरियाणा के अंतिम छोर तक पानी चला जाएगा। इसी साथ उन्होंने कृषि बीमा योजना के लाभ गिनाते समय पर अदायगी करने पर ब्याज रहित फसल ऋण की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर ऋण अदा करने पर केंद्र सरकार ब्याज का तीन प्रतिशत और प्रदेश सरकार चार प्रतिशत वहन करती है। वहीं रेवाड़ी में बाईपास भी शीघ्र बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को लिख दिया है। कर्जा मिलते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर शहर में खुलेगी एक कैंटीन
हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से अंत्योदय आहार के तहत सरकार गरीब, मजदूर या दूर-दराज से पढने आने वाले लोगों के लिए प्रारंभ में हर शहर में एक-एक और गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो-दो कैंटीन खोलेगी। वहीं सरकार ने राज्य में पहली बार मूंग का प्रक्योरमेंट किया है। इससे किसानों को मूंग के भी अच्छे दाम मिलेंगे।

महाविद्यालय में चलेंगे 25 सर्टिफिकेट कोर्स
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति केपी सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से बावल कॉलेज में 25 अलग-अलग तरह के सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाएंगे। स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी चलेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय का काम डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा।

सीएम पर राव दिखे नरम-गरम
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत मंच पर सीएम के प्रति नरम और गरम दोनों ही रूपों में दिखे। एसवाईएल को लेकर सीएम की तारीफ की तो साथ राजस्थान से पानी दिलाने के लिए भी सीएम से कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह एसवाईएल के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उसी तरह राजस्थान से भी पानी लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कि पानी मिलने से राजस्थान का किसान मालामाल हो रहा है,  वहीं हरियाणा की हालत बद से बद्तर हो रही है। उन्होंने सीएम से सीएम से कहा कि रेवाड़ी को लंदन नहीं बना पा रहे तो कम से कम दिल्ली तो बना दें। इसके लिए अमृत योजना के तहत ड्रफ्टिंग कर उनके पास भेजे। केंद्रीय मंत्री होने के नाते वह आधा पैसा दिला देंगे। जिससे शहर के लोगों को पानी, सीवर की अच्छी व्यवस्था मिल सकेगी। साथ ही कहा कि इतने साल बीतने के बाद भी रेवाड़ी को नगर परिषद से मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

मंच पर भी वही पुराना अंदाज
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को भी अपने अंजाद में दिखे। रेवाड़ी में ही उपस्थित होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में सीएम के पहुंचने के आठ मिनट बाद पहुंचे। सीएम जहां 3.10 पर आ चुके थे। वहीं केंद्रीय मंत्री 3.18 मिनट पर पहुंचे। लोगों में यह भी चर्चा है कि पिछली सरकारों में जिस तरह से राव की मुख्यमंत्री से दूरियां रहती थी। उसी तरह की दूरी आज भी कायम है।  

मंत्री ने गिनाई खामियां
जनस्वास्थ्य मंत्री ने सरकार के विकास गिनाते-गिनाते कमियां भी गिना दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि विभागों में कर्मचारियों की कमी के चलते योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। सर्वाधिक कमी शिक्षा के क्षेत्र में है। स्कूल और कॉलेजों में स्टॉफ अधूरा है। जिससे पढ़ाई में दिक्कत आ रही है।  

बम फोडने थे, लेकिन धन्यवाद करता हूं
मंच पर रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, कोसली विधायक बिक्रम यादव और पटौदी विधायक बिमला चौधरी भी थी। इनमें से कार्यक्रम के अंत में रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को धन्यवाद करने के लिए बुलाया गया, लेकिन कापड़ीवास से यह कहकर सबको चौंका दिया कि मैं तो यहां बम फोड़ने आया था। अब मेरी ड्यूटी धन्यवाद करने के लिए लगा दी है। इसीलिए आप  सभी का धन्यवाद करता हूं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और रणधीर सिंह कापड़ीवास एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं।

इंतजार हो गया लंबा
सीएम के कार्यक्रम से नागरिक अस्पताल में 100 बिस्तर वाला स्पेशलिस्ट ब्लॉक एक बार फिर से उद्घाटन का इंतजार करता रह गया। गौरतलब है कि बिल्डिंग को बने साल भर पूरा हो चुका है। लेकिन रैंप और लिफ्ट के अधूरे काम के चलते स्वास्थ्य विभाग एवं पीडब्ल्यूडी में पेच  फंसा हुआ है। जब कभी सीएम का रेवाड़ी दौरा होता है इसके उद्घाटन की उम्मीद जागती है। वहीं पायलट चौक स्थित एक्साइज एवं टेक्सेशन विभाग की बिल्डिंग का भी शिलान्यास नहीं हो पाया है। इसके अलावा पहले शामिल रहा सहारनवास में बना पशु चिकित्सालय भी लास्ट मूमेंट पर हटा दिया गया। गौरतलब है कि सहारनवास कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कैप्टन अजय यादव का गांव है।

यह भी मिला बावल को
जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री बनवारीलाल ने सीएम के सामने क्षेत्र की विकास के लिए मांगें करना शुरू की तो सीएम ने बीच में टोकते हुए समय का हवाला दिया। साथ ही कहा कि वह उनकी मांगे पढ़ देंगे। मांगें पढने का नंबर आने पर सीएम मांगपत्र में रखी 12 में से केवल चार मांगों का ही शर्तों का साथ जिक्र किया। जिनमें कुलाणा से बोहका के लिए तीन किलोमीटर लंबी सड़क, भटसाना से निकरी, बीसलपुर से अलावलपुर तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क की बात कही। वहीं खंड खोल के कोलाना गांव में पशु अस्पताल की मांग को शर्ते पूरी होने पर बनवाने की बात कही। बावल में महिला महाविद्यालय की बात पर भी वह मैपिंग की बात कहकर टाल गया। उन्होंने कहा कि सरकार बालिकाओं के लिए हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज खोल रही है। अगर यह कॉलेज दायरे में आया तो यहां भी कॉलेज बनवा देंगे। लेकिन मुख्यमंत्री क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 50 फीसदी रोजगार सहित अन्य मांगों पर कुछ नहीं बोले।

इनका हुआ शिलान्यास और उद्घाटन
कृषि महाविद्यालय एवं हॉस्टल 23 करोड़ रुपये
आरओबी बावल 30 करोड़ रुपये
कुंड बहरोड़ आरओबी  25 करोड़
भाडावास पीएचसी    3.5 करोड़
धामलावास पालीटेक्निक  17 करोड़
बधराणा पेयजल परियोजना  93 करोड़
सैनिक स्कूल हॉस्टल व मैस  15 करोड़
पॉली में महिला कॉलेज       10 करोड़
अन्य                           38 करोड़


यह भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री डा. एमएल रंगा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, आईजी दक्षिणी रेंज ममता सिंह, उपायुक्त डा. यश गर्ग, ग्रुप कैप्टन राजीव शर्मा, कर्नल सुधांशु, जिला प्रमुख मंजू बाला, जिला पार्षद अजय पाटौदा, बावल ब्लॉक समिति चेयरमैन वीरेंद्र छिल्लर, बावल सरपंच एसोसिएशन के प्रधान चौधरी चरण सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य विजय सिंह, अमित यादव,  प्रीतम चौहान, गीता, अन्नू चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed