{"_id":"65baad3ade7096e38f00fcb7","slug":"chief-minister-flying-squad-imposed-a-fine-of-rs-346-lakh-on-five-overloaded-dumpers-rewari-news-c-198-1-rew1001-200277-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पांच ओवरलोड डंपर पर 3.46 लाख का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पांच ओवरलोड डंपर पर 3.46 लाख का जुर्माना लगाया
Thu, 01 Feb 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौके पर कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने आरटीए के साथ टीम बनाकर एनएच 48 नजदीक गांव खिजूरों के पास ओवरलोड डंपरों की चेकिंग की। इस दौरान चेकिंग के दौरान पांच ओवरलोड डंपरों पर जुर्माना लगाया गया है।
कुल तीन लाख 46 हजार का चालान डंपरों का किया गया है। साथ ही डंपरों को इंपाउंड भी कराया गया है। टीम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के इंस्पेक्टर सचिन कुमार व आरटीए विभाग के निरीक्षक नरेश कुमार मौजूद रहे। कुछ दिनों पहले भी टीम ने इसी प्रकार की कार्रवाई की थी। उस दौरान भी जुर्माना लगाया था और वाहन इंपाउंड किया था। टीम को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि डंपर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके बाद टीम ने कार्रवाई की थी। टीम के सदस्यों का कहना है कि ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई इसी प्रकार से आगे भी जारी रहेगी।