{"_id":"66b91aee2efbcc7c1207fd2a","slug":"chief-minister-expressed-condolences-on-the-death-of-cow-protector-sonu-rewari-news-c-198-1-rew1001-207985-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुख्यमंत्री ने गोरक्षक सोनू की मौत पर जताई संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुख्यमंत्री ने गोरक्षक सोनू की मौत पर जताई संवेदना
Mon, 12 Aug 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 6रेवाड़ी। गांव फिदेड़ी में गौरक्षक देवेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त करते मुख्यमंत्री ना
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को जिले के फिदेडी गांव में गोरक्षक देवेंद्र सोनू की मौत पर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवेंद्र गोभक्त के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।
गौरतलब है कि फिदेडी गांव के रहने वाले पूर्व सरपंच देवेंद्र सोनू को 15 जून को गो तस्करों ने नूंह जिला में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गोली मार दी थी। इससे घायल सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महंत बिजेंद्रपुरी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष और गो रक्षादल के जिलाध्यक्ष आशु जांगड़ा ने बताया कि 15 जून को गो तस्करों के साथ नूंह में मुठभेड़ के दौरान गोरक्षक देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सरपंच को पेट में गोली लग गई। इसके बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
वहीं जिलामंत्री राजकुमार यादव और गोरक्षा जिला संरक्षक राकेश ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिलता है तो विहिप, बजरंग दल, गो रक्षा दल, सामाजिक और धार्मिक, हिंदूवादी संगठन आदि आंदोलन शुरू करेगा। सीएम के साथ लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ.बनवारी लाल, विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.वंदना पोपली, पर्यटन निगम के चेयरमैन डाॅ.अरविंद यादव, डाॅ.सतीश खोला, सुनील मुसेपुर, डीसी अभिषेक मीणा और एसपी आदि मौजूद रहे।